Jamshedpur:भारतीय जनता पार्टी सोनारी मंडल द्वारा शुक्रवार को राम मंदिर परिसर स्थित अटल चौक में देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती सुशासन दिवस के रूप में श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार ने किया।
सुबह कार्यक्रम की शुरुआत अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने से हुई। इसके बाद मंडल के शक्ति केंद्रों पर कार्यकर्ताओं के साथ जयंती समारोह आयोजित किया गया, जहां अटल जी के विचारों, राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान और सुशासन की अवधारणा पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जटा शंकर पांडेय उपस्थित रहे। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी जी को भाजपा का पितृ पुरुष बताते हुए कहा कि “अटल जी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों की जीवंत मिसाल है, जिसे आत्मसात करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।”
कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष पूरण वर्मा, संजय रजक, सतेन्द्र सिंह यादव, संजय सिंह मुंडा, राहुल तिवारी, विकास साहू, दीपक नाग, सरिता लाल, नेहा साहू, कृष्णा सिंह, कृष्णा यादव, उत्तम दास, प्रदीप सिंह, सीमा देवी, आशीष जयसवाल, आदित्य दुबे, राजकुमार सिंह, प्रिंस यादव, विजय कुमार, रिता सिंह, अजय प्रसाद रजक, उदय ठाकुर, रास बिहारी प्रसाद सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पूरे कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति, संगठनात्मक एकता और अटल जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प स्पष्ट रूप से देखने को मिला।









