अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज अरुणा मिश्रा की माता उर्मिला देवी का निधन, शोक की लहर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज एवं पुलिस सेवा अधिकारी अरुणा मिश्रा की माता उर्मिला मिश्रा का आज तड़के करीब 3 बजे निधन हो गया। वे पिछले एक सप्ताह से गंभीर रूप से घायल अवस्था में टी.एम.एच. अस्पताल में इलाजरत थीं। बीते सप्ताह उनके घर के पास ही एक कार दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गई थीं, जिसके बाद से उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी।
इलाज के दौरान आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से खेल जगत, पुलिस महकमे और समाज में शोक की लहर दौड़ गई है। उर्मिला देवी एक सरल, मृदुभाषी और परिवार को जोड़कर रखने वाली महिला के रूप में जानी जाती थीं।
परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार कल सुबह 10:30 बजे उनके सीतारामडेरा स्थित आवास से निकाली जाने वाली शव यात्रा के बाद स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर किया जाएगा।
उर्मिला देवी अपने पीछे दो पुत्र और चार पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़कर स्वर्गलोक पधार गईं। इस दुखद घड़ी में कई सामाजिक, खेल और प्रशासनिक संगठनों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति दे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें