विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन का दौरा, खेल-विकास और सामाजिक सरोकारों पर रहा फोकस

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ghatshila:घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन का व्यस्त और प्रभावशाली दौरा रहा। एक के बाद एक कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय सहभागिता ने खेल, सामाजिक और विकासात्मक गतिविधियों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से सामने रखा।
दौरे की शुरुआत भारत सेवा श्रम संघ द्वारा आयोजित ऐनुअल स्पोर्ट्स डे से हुई, जो आचार्य श्रीमत स्वामी परमानंद महाराज के सान्निध्य में बड़ाजूड़ी, घाटशिला में आयोजित किया गया। दोपहर 12:30 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में विधायक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेलों को अनुशासन व नेतृत्व का माध्यम बताया।
इसके पश्चात विधायक घाटशिला ब्लॉक कैंपस पहुंचे, जहां इनडोर स्टेडियम के शिलान्यास कार्यक्रम में उन्होंने भाग लिया। दोपहर 1:30 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम को क्षेत्रीय खेल अवसंरचना के विस्तार की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
विधायक का तीसरा कार्यक्रम सामाजिक संवेदना से जुड़ा रहा। वे राजस्टेट, घाटशिला में आयोजित श्राद्ध कर्म में शामिल हुए और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
दिन के अंतिम चरण में विधायक बनकाटी, जगन्नाथपुर, घाटशिला पहुंचे, जहां फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में उनकी मौजूदगी ने खिलाड़ियों और दर्शकों का मनोबल बढ़ाया। अपराह्न 3:00 बजे से शुरू हुए इस आयोजन में खेलप्रेमियों की खासी भीड़ उमड़ी।
झामुमो घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू ने कहा कि विधायक का यह दौरा क्षेत्र में खेल संस्कृति को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ सामाजिक सहभागिता और विकास कार्यों को गति देने वाला है। उन्होंने इसे जनसरोकारों से जुड़ा “मैदान से मंच तक” का प्रभावी नेतृत्व बताया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें