मनोहरपुर पुलिस को बड़ी सफलता, माओवादी पर्चा व मोबाइल के साथ दो संदिग्ध गिरफ्तार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasa  : विगत 23 दिसंबर 2025 को मनोहरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गश्त के दौरान प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) से जुड़े होने के संदेह में दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई रामधानी चौक के समीप गश्ती अभियान के दौरान की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनोहरपुर थाना में पदस्थापित पु०अ०नि० मयंक प्रसाद सशस्त्र बल के साथ थाना क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि ग्राम नन्दपुर के सुरीन टोला के पास दो संदिग्ध अज्ञात व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियों में भ्रमण कर रहे हैं। सूचना के आलोक में सनहा दर्ज कर वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया गया, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए गश्ती दल उक्त स्थान पर पहुंचा।

जैसे ही पुलिस वाहन से बल नीचे उतरा, दोनों संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर खेत की ओर भागने लगे। गश्ती दल एवं सशस्त्र बल के सहयोग से घेराबंदी कर खदेड़ते हुए दोनों को पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान उनकी पहचान दुर्जन जाते उर्फ दुर्गा जाते (29 वर्ष), पिता करम सिंह जाते, निवासी डिम्बुली टोला–तयांग ईकिर, थाना मनोहरपुर तथा विमल नाग (22 वर्ष), पिता पस्कल नाग, निवासी राईबेड़ा, थाना गोईलकेरा, जिला पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) के रूप में हुई।

इसके उपरांत स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में विधिसम्मत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दुर्जन जाते के पैंट के दाहिने पॉकेट से लाल रंग से लिखा हुआ प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) का एक पर्चा बरामद किया गया, जबकि विमल नाग के पैंट के बाएं पॉकेट से itel कंपनी का काले रंग का कीपैड मोबाइल फोन बरामद हुआ।

बरामद सामग्री के आधार पर दोनों आरोपियों को प्रतिबंधित नक्सली संगठन से संबंधित होने के संदेह में दो स्वतंत्र गवाहों के समक्ष गिरफ्तारी ज्ञापन तैयार कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।

छापामारी दल में शामिल अधिकारी/कर्मी:

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मनोहरपुर – जगदीप लकड़ा

पु०अ०नि० अम्मीएल एक्का (थाना प्रभारी)

पु०अ०नि० मयंक प्रसाद

स०अ०नि० रंजीत मुर्मू

आरक्षी/1115 सैकोलन खाखा

जप्त सामान:

दुर्जन जाते के पास से भाकपा (माओवादी) का एक पर्चा

विमल नाग के पास से itel कंपनी का कीपैड मोबाइल फोन

पुलिस द्वारा मामले में अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें