हिंदू सेना ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार का मुद्दा उठाया

SHARE:

Jamshedpur : बांग्लादेश में कथित रूप से हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में हिंदू सेना के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जमशेदपुर उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने ज्ञापन के माध्यम से इस मुद्दे पर गंभीर चिंता जताते हुए प्रशासन से संज्ञान लेने की मांग की।

ज्ञापन में हिंदू सेना ने जमशेदपुर में रह रहे कथित अवैध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की। संगठन का कहना है कि इस दिशा में शीघ्र कदम उठाए जाएं और एक सप्ताह के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर हिंदू सेना के अजीत सिंह (भीम सिंह), द्वीपल विश्वास, संजीव आचार्य, ललन चौहान, संजीव सिंह, राहुल दुबे, माधव सिंह, विकास शर्मा, उमेश ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

प्रतिनिधिमंडल ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, ज्ञापन प्राप्त कर लिया गया है और मामले पर कानून एवं नियमों के दायरे में रहते हुए आवश्यक प्रक्रिया के तहत विचार किया जाएगा। प्रशासन की ओर से आम नागरिकों से शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की गई है।

Leave a Comment