नई दिल्ली में भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट, नए दायित्व के लिए दी शुभकामनाएं

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में आज भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पार्टी में नए दायित्व और जिम्मेदारी सौंपे जाने पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। इस अवसर पर कहा गया कि श्री नितिन नवीन एक मृदभाषी, समर्पित और कुशल कार्यकर्ता के रूप में संगठन में अपनी पहचान बनाते हुए आज पूरे राष्ट्र के कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत बन चुके हैं। संगठनात्मक अनुभव और जनसेवा की भावना के बल पर उन्होंने लगातार नई ऊँचाइयाँ हासिल की हैं।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 1998 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव के रूप में नितिन नवीन के कार्यकाल के दौरान जमशेदपुर में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की मेजबानी का अवसर प्राप्त हुआ था। उस समय वे नव-निर्वाचित विधायक थे और तभी से उनकी कार्यकुशलता और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से दिखाई देती रही है।

पटना सीट से लगातार चुनाव जीतते आ रहे नितिन नवीन को आज एक कार्यकुशल, कर्मठ और भरोसेमंद जनप्रतिनिधि के रूप में जाना जाता है। महज 45 वर्ष की आयु में उन्होंने संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर अपनी अलग पहचान स्थापित की है। आज पूरे देश में इस युवा नेता की ओर कार्यकर्ताओं और जनता की निगाहें आशा और विश्वास के साथ टिकी हुई हैं, और उनसे संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलने की अपेक्षा की जा रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें