बी.ए.सी.ई.टी., जमशेदपुर में दो दिवसीय वार्षिक खेल दिवस 2025 का भव्य समापन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : राजेंद्र विद्यालय समूह की संस्थाओं के अंतर्गत बी. ए. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (B.A.C.E.T.), जमशेदपुर के खेल मैदान में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेल दिवस 2025 का समापन भव्य सफलता के साथ हुआ। इस खेल महोत्सव में छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली, जिसने खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की सशक्त झलक प्रस्तुत की।

खेल महोत्सव का आयोजन डॉ. एस. के. रॉय, प्राचार्य, बी.ए.सी.ई.टी. की गरिमामयी उपस्थिति में सुव्यवस्थित एवं अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ। अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. रॉय ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य, अनुशासन और खेल गतिविधियां युवाओं के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
द्वितीय दिवस बालक एवं बालिका वर्ग की शेष प्रतियोगिताओं को समर्पित रहा। इस दौरान बालकों की क्रिकेट, फुटबॉल, शतरंज तथा बालक एवं बालिका वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट ऊर्जा, दृढ़ संकल्प और खेल भावना का परिचय दिया, वहीं दर्शकों ने तालियों और उत्साहवर्धन से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।

सभी प्रतियोगिताओं के सफल समापन के पश्चात आयोजित पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह में प्राचार्य डॉ. एस. के. रॉय ने विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और समर्पण की सराहना की। दो दिवसीय वार्षिक खेल दिवस 2025 ने छात्रों में स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन, सहयोग और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह खेल महोत्सव संस्था के लिए एक स्मरणीय, प्रेरणादायी और पूर्णतः सफल आयोजन सिद्ध हुआ।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.