दो बाइकों की आमने–सामने टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasa  : मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मनोहरपुर–जराइकेला मुख्य मार्ग पर मेदासाई गांव के समीप सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा सड़क के तीखे मोड़ पर दो मोटरसाइकिलों की आमने–सामने टक्कर से हुआ, जिससे कुछ देर के लिए इलाके में अफरा–तफरी का माहौल बन गया।

घायल युवक की पहचान पुरानापानी गांव निवासी 25 वर्षीय साहिल पूर्ति के रूप में की गई है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तत्काल मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उच्च केंद्र रेफर कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, साहिल पूर्ति अपनी मोटरसाइकिल से गांव लाइलोर की ओर जा रहे थे, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक मेदासाई से मनोहरपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान मेदासाई गांव के समीप तीखे मोड़ पर दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन सड़क पर गिर पड़े और साहिल पूर्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.