Jamshedpur : RVS कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, एदेलबेड़ा (जमशेदपुर) में आयोजित वार्षिक खेलकूद महोत्सव “Frolic” में बतौर मुख्य अतिथि युवा विधायक सोमेश चंद्र सोरेन शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर उत्साह, ऊर्जा और खेल भावना से सराबोर नजर आया।
इस अवसर पर विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस खेलकूद कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें अत्यंत गौरव की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि आज का यह आयोजन उन्हें अपने इंजीनियरिंग के दिनों की याद दिला गया। खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियाँ न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहायक होती हैं, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता को भी सुदृढ़ बनाती हैं।

उन्होंने RVS कॉलेज की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। विधायक ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी जीवन को संतुलित और सफल बनाती है।
सोमेश चंद्र सोरेन ने कहा कि RVS परिवार के प्रत्येक कार्यक्रम में बाबा की सहभागिता रही है और आप सभी के आशीर्वाद से भविष्य में भी RVS कॉलेज के कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी निरंतर बनी रहेगी। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते हुए आगे बढ़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। कॉलेज प्रबंधन, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने मुख्य अतिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया









