माइनॉरिटी एडवोकेट्स एसोसिएशन का  दलमा सफारी पार्क में वनभोज

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:अल्पसंख्यक अधिवक्ताओं के संगठन माइनॉरिटी एडवोकेट्स एसोसिएशन की ओर से रविवार को दलमा सफारी पार्क में वनभोज सह आपसी मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, आपसी एकजुटता और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
अनुभवी अधिवक्ताओं ने इस अवसर पर अल्पसंख्यक समाज के बीच कानूनी जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि कानून की सही जानकारी के अभाव में अल्पसंख्यक समुदाय अक्सर अपने अधिकारों से वंचित रह जाता है, जिसे दूर करने के लिए संगठन सक्रिय भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक ढांचे को और सशक्त बनाने, युवा अधिवक्ताओं को जोड़ने तथा समाजहित में विधिक सहायता शिविर आयोजित करने पर भी सहमति बनी। वनभोज के माध्यम से अधिवक्ताओं के बीच आपसी संवाद और समन्वय को मजबूत करने का सफल प्रयास किया गया।
इस आयोजन में सर्वश्री एस. ए. हैदर, बेहजाद आसिफ, जिब्रील अली, एस. एम. अख्तर, शाहिद इक़बाल, गुलरेज अख्तर, इरफान मल्लिक, मो. उस्मान, अख्तर हुसैन अंसारी, मो. आरिफ, शाकिर अहमद, ज़ीशान गनी, मो. शहज़ाद, शेख इम्तेयाज़, मो. शादाब आलम सहित संगठन से जुड़े कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर सभी सदस्यों ने संगठन को और अधिक सक्रिय व प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.