बहुत जल्द रोशनी से जगमगाएगा लौवा बस्ती, वर्षों का अंधेरा होगा खत्म: सुरेश सावैयां

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Guwa:नुईया स्थित लौवा बस्ती के लिए जल्द ही वह दिन आने वाला है, जिसका इंतजार ग्रामीण वर्षों से कर रहे थे। झारखंड यूथ इंटक के पदाधिकारियों के हालिया गुवा दौरे के दौरान लौवा बस्ती का भ्रमण किया गया, जहां बिजली विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की जमीनी हकीकत का जायजा लिया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि बस्ती में लगभग 25 परिवार वर्षों से निवासरत हैं, लेकिन अब तक बिजली जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित थे। करीब एक माह पूर्व ग्रामीणों ने अपनी पीड़ा झारखंड यूथ इंटक के प्रदेश सचिव सुरेश सावैयां के समक्ष रखी थी। मामले की गंभीरता को समझते हुए सुरेश सावैयां ने संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर लिखित आवेदन सौंपा और जल्द समाधान की मांग की।

इसके बाद बिजली विभाग हरकत में आया और लौवा बस्ती तक बिजली पहुंचाने के लिए खंभे गाड़ने का कार्य शुरू कर दिया गया है। कार्य प्रगति पर है और जल्द ही बस्ती रोशनी से जगमगाने लगेगी।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव सुरेश सावैयां ने कहा कि अब बच्चों को डिबरी की रोशनी में पढ़ाई नहीं करनी पड़ेगी। खेतों तक पानी पहुंचेगा और ग्रामीणों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा।
वहीं मौके पर मौजूद झारखंड यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सिंह ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी भावनाओं को समझा।

ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि चुनाव के समय केवल वादे करने वाले जनप्रतिनिधियों के विपरीत, सुरेश सावैयां के प्रयास से आज वास्तव में उनके गांव में बिजली पहुंच रही है।
इस अवसर पर संजय दिग्गी, सोंगा बोदरा, दीपक चाम्पिया, अरुण दिग्गी, डुका बोदरा, कानू चाम्पिया, सुशील चाम्पिया, एतवा चाम्पिया, माका चाम्पिया, अशोक दिग्गी, कार्तिक बोदरा, माटा चाम्पिया, कानू दिग्गी, समीर बोदरा, कडेया चाम्पिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.