बड़ाजामदा डकैती कांड में पुलिस को बड़ी सफलता, हथियार व कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

Chaibasa  : बड़ाजामदा डकैती कांड के उद्भेदन की दिशा में पश्चिमी सिंहभूम पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिनांक 19 दिसंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा को गुप्त सूचना मिली कि गुवा (बड़ाजामदा ओपी) थाना क्षेत्र अंतर्गत अक्टूबर माह में बड़ाजामदा निवासी अनिल चौरसिया के घर हुई डकैती कांड में प्रयुक्त हथियारों की आपूर्ति के लिए एक युवक बड़ाजामदा आने वाला है।

उल्लेखनीय है कि उक्त डकैती की घटना में करीब 2.5 लाख रुपये नकद, लगभग 90 हजार रुपये मूल्य का एक सोने का ब्रेसलेट तथा लगभग 80 हजार रुपये की एक सोने की चेन की लूट हुई थी। इस संबंध में गुवा (बड़ाजामदा ओपी) थाना कांड संख्या 45/25, दिनांक 14.10.2025 को मामला दर्ज किया गया था, जिसमें पूर्व में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

गुप्त सूचना के अनुसार, जेल भेजे गए अभियुक्त दीपक महतो के भतीजे करण महतो द्वारा कांड में प्रयुक्त हथियार व गोली वांछित अभियुक्त बड़ाजामदा निवासी राजू लोहार को सौंपने की योजना थी। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, किरीबुरु के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया।

विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ाजामदा बस स्टैंड के पास से करण कुमार महतो को धर दबोचा। विधिवत तलाशी एवं जप्ती सूची तैयार कर आरोपी करण कुमार महतो (उम्र लगभग 24 वर्ष), पिता—राजकुमार महतो, पता—वर्मा माइंस, रघुवर नगर, थाना—वर्मामाइंस, जिला—पूर्वी सिंहभूम को गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी:

एक सिल्वर रंग का देशी कट्टा

एक स्टील रंग का स्वचालित पिस्तौल

एक खाली मैगजीन

जिंदा कारतूस (7.65 एमएम)

जिंदा कारतूस (9 एमएम)

जिंदा कारतूस (8 एमएम)

एक काले रंग का मोबाइल फोन


विशेष छापामारी टीम में शामिल अधिकारी:

अजय केरकेट्टा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, किरीबुरु

बालेश्वर उरांव, ओपी प्रभारी, बड़ाजामदा

चंद्रशेखर

धनंजय सिंह

अभय कुमार (तकनीकी शाखा)

सिमल यशदा

बड़ाजामदा ओपी रिजर्व गार्ड सशस्त्र बल


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस गिरफ्तारी से डकैती कांड में संलिप्त अन्य फरार आरोपियों तक पहुंचने में महत्वपूर्ण सुराग मिलने की संभावना है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment