कदमा फार्म एरिया में श्रीश्री महाबीर मंदिर चोरी कांड का खुलासा, आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : कदमा थाना क्षेत्र के फार्म एरिया स्थित श्रीश्री महाबीर मंदिर से चोरी किए गए सामान के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहित मुखी उर्फ कुणाल मुखी (28) के रूप में हुई है, जो कदमा फार्म एरिया हरिजन बस्ती का निवासी है।

पुलिस के अनुसार 16 दिसंबर की रात मंदिर से पूजा व सांस्कृतिक उपयोग में आने वाले कई सामानों की चोरी की गई थी। घटना की सूचना मिलते ही कदमा पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी व गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को धर दबोचा।

बरामद सामान:
गिरफ्तार आरोपी के पास से चोरी गए सामानों को भी बरामद कर लिया गया है, जिसमें—

ढोलक : 3 पीस

स्टील का तासा : 1 पीस

लोहे की तलवार : 3 पीस

कैरम बोर्ड : 1 पीस

डंका : 1 पीस


पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी:
इस सफल कार्रवाई में कदमा थाना प्रभारी प्रवेश चंद्र सिन्हा के नेतृत्व में गठित टीम में एसआई रंजन कुमार रवि, एसआई मंटू कुमार, एएसआई गंदिरा उरांव, आरक्षी राहुल कुमार तिवारी, आरक्षी कार्तिक उरांव एवं आरक्षी कैलाश प्रसाद सिंह शामिल थे।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.