राष्ट्रीय सूढ़ी समाज का मेगा रक्तदान शिविर 21 दिसंबर को, 150 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : राष्ट्रीय सूढ़ी समाज, एलबीएसएम कॉलेज एवं एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में 21 दिसंबर (रविवार) को करनडीह स्थित एलबीएसएम कॉलेज परिसर में एक दिवसीय मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी शुक्रवार को कॉलेज परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी गई।

संवाददाता सम्मेलन में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा, राष्ट्रीय सूढ़ी समाज के अध्यक्ष कृतिवास मंडल एवं युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अजय कुमार मंडल ने संयुक्त रूप से बताया कि यह शिविर एलबीएसएम कॉलेज के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग तथा 2 एनसीसी के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। शिविर को सफल बनाने के लिए सभी स्तरों पर तैयारियां तेज़ी से की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि रक्तदाताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु सूढ़ी समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य लगातार समाज के बीच रक्तदान के महत्व को लेकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं। शिविर में एलबीएसएम कॉलेज के छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट्स तथा जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग के छात्र-छात्राएं बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।

शिविर के दौरान मगध सम्राट हॉस्पिटल एंड ट्रस्ट की ओर से रक्तदाताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं वॉलंटरी ब्लड डोनर्स संगठन के विशेषज्ञों द्वारा रक्त संग्रह से जुड़ी सभी आवश्यक तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

राष्ट्रीय सूढ़ी समाज के अध्यक्ष कृतिवास मंडल अपनी पूरी टीम के साथ शिविर की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। कॉलेज प्रशासन की ओर से प्रोफेसर विकास मुंडा, डॉ. रितु, प्रोफेसर बाबूराम सोरेन, डॉ. सुधीर कुमार सुमन, डॉ. संतोष, डॉ. प्रशांत सहित अन्य शिक्षकगण सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

आयोजकों के अनुसार इस मेगा रक्तदान शिविर में न्यूनतम 150 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इस अवसर पर संगठन सचिव संतोष कुमार गुप्ता, सचिव पुलक मंडल, प्रोफेसर विनोद कुमार, डॉ. मौसमी पॉल, डॉ. अरविंद पंडित, डॉ. रानी केसरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.