रेंगालबेडा में लैंप्स लिमिटेड धान अधिप्राप्ति केंद्र का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Manoharpur:मनोहरपुर प्रखंड में किसानों के लिए एक अहम पहल के तहत सोमवार से धान अधिप्राप्ति केंद्रों के माध्यम से धान क्रय कार्य विधिवत रूप से शुरू हो गया। इसी कड़ी में प्रखंड अंतर्गत रेंगालबेडा स्थित लैंप्स लिमिटेड में धान अधिप्राप्ति केंद्र का औपचारिक उद्घाटन किया गया।

उद्घाटन कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश महतो, प्रखंड उपप्रमुख दीपक एक्का, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) शक्ति कुंज एवं अंचल अधिकारी (सीओ) प्रदीप कुमार संयुक्त रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया और धान क्रय की प्रक्रिया का अवलोकन किया।

इस अवसर पर बीडीओ शक्ति कुंज ने कहा कि सरकार किसानों की सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए धान अधिप्राप्ति केंद्रों की व्यवस्था कर रही है, ताकि किसानों को अपने उत्पाद बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि धान का भुगतान पूरी तरह पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से किसानों के खाते में किया जाएगा।

बीडीओ ने किसानों से अपील की कि वे केवल सरकारी रूप से अधिकृत लैंप्स एवं धान अधिप्राप्ति केंद्रों पर ही धान की बिक्री करें और बिचौलियों से सावधान रहें। ऐसा करने से किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का पूरा लाभ मिलेगा और किसी भी प्रकार की अनियमितता से बचाव होगा।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं, तौल व्यवस्था, भंडारण एवं रिकॉर्ड संधारण की प्रक्रिया का निरीक्षण किया और धान क्रय कार्य को सुचारु रूप से संचालित करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। स्थानीय किसानों में केंद्र के शुभारंभ को लेकर उत्साह देखा गया और उन्होंने इसे उनके लिए राहत भरा कदम बताया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.