विधायक सोमेश चंद्र सोरेन के निर्देश पर उपरबांदा में सबर समुदाय के बीच कंबल वितरण

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Musabani:ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत गुरुवार को मुसाबनी प्रखंड के सुरदा पंचायत अंतर्गत उपरबांदा गांव में सबर समुदाय के बीच कंबल वितरण किया गया। यह कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायक सोमेश चंद्र सोरेन के निर्देश पर आयोजित हुआ, जिसमें कुल 50 कंबल वितरित किए गए।

कार्यक्रम का नेतृत्व अजजा उत्थान मंच के जिला अध्यक्ष लोबीन सबर एवं झामुमो महिला नेत्री गीता माहली ने किया। इस अवसर पर उपरबांदा के साथ-साथ लेंड़ोगडीह एवं पुरनाडीह गांवों के सबर परिवारों को भी कंबल उपलब्ध कराया गया।

स्थानीय ग्रामीणों से संवाद के दौरान झामुमो नेताओं ने कहा कि सबर जैसी आदिम जनजातियों की समस्याओं के प्रति सरकार और जनप्रतिनिधि लगातार संवेदनशील हैं। ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरण केवल राहत कार्य नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के साथ खड़े होने का संदेश है।

कार्यक्रम में झामुमो नेता सुभाष मुर्मू, गौरांग माहली, सिंगराई हेम्ब्रम, चांदु राम टुडू तथा अजजा उत्थान मंच के सलाहकार प्रदीप सबर सहित कई प्रबुद्धजन उपस्थित थे। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए विधायक सोमेश चंद्र सोरेन एवं आयोजन से जुड़े सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें