वारिश पिया वेलफेयर द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता रैली, युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : आज़ाद नगर स्थित वारिश कॉलोनी में बुधवार को वारिश पिया वेलफेयर द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जागरूकता अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से बचाना और समाज में इसके प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना था। रैली में आज़ाद नगर के प्रभारी चंदन कुमार ने सक्रिय रूप से सहभागिता की और अतिथियों को चादर व गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में वारिश पिया वेलफेयर के सदर मोहम्मद ताहिर हुसैन (Brand Ambassador, Nagar Nigam), सेक्रेटरी आसिफ आलम, तैयबा मस्जिद के इमाम साहब अब्दुल कादिर, मस्जिद के सदर वाहिद साहब, सेक्रेटरी युसुफ इमाम और कैशियर शहबाज़ सहित कई समाजसेवी और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों और पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से नशा मुक्ति पर अपने विचार रखे और युवाओं को सही दिशा अपनाने, नशे से दूर रहने तथा समाज में सकारात्मक योगदान देने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि नशा समाज में विनाशकारी प्रभाव छोड़ता है — यह न केवल युवाओं का भविष्य बिगाड़ता है, बल्कि परिवारों और समाज की प्रगति को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है। रैली के माध्यम से लोगों में जागरूकता फैलाने का सराहनीय प्रयास किया गया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें