सहकार भारती मनोहरपुर प्रखंड की बैठक में नई प्रखंड समिति का गठन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasha  : सहकार भारती मनोहरपुर प्रखंड की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार, 6 दिसंबर 2025 को मनीपुर आम बागान परिसर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता सहकार भारती के जिला अध्यक्ष भातुराम संडील ने की। संगठन को आधारभूत स्तर पर और मजबूत बनाने के उद्देश्य से नई प्रखंड समिति का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ।

नई गठित प्रखंड समिति में अमरेश विश्वकर्मा को अध्यक्ष, दिवाकर महतो और सुनील कुमार दास को उपाध्यक्ष, मनोज कुमार नायक को सचिव तथा दिगम्बर महतो को सह सचिव की जिम्मेदारी दी गई। वहीं प्रदीप कुमार मिश्रा को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

महिला प्रकोष्ठ में मीना देवी को अध्यक्ष तथा लक्ष्मी हो को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अतिरिक्त संरक्षक मंडल में रायसिंह हेंब्रम, अश्विनी कुमार बघेल, शशिभूषण महतो, राजकुमार लोहार और तारा देवी को शामिल किया गया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यकारी सदस्य दशरथ प्रधान और विशिष्ट अतिथि जिला महिला प्रमुख सीमा मुंडारी उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन शशिभूषण महतो ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन अश्विनी कुमार बघेल ने प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर मदन कुमार महतो, मनबोध महतो, कौशल्या लोहार, रितु दास, गोपाल महतो, मानसिंह सामद, रविन्द्र कालिंदी, चंद्रपति लोहार, दीपक लोहार, सावित्री पूर्ति सहित अन्य सदस्य भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें