फ्लाईस लदे हाईवा के नीचे दबकर तीन की मौत,

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Rajnagar :हाता–चाईबासा मुख्य मार्ग आज उस समय दहल उठा जब कुजू स्थित रूंगटा के गेट नंबर 5 के पास फ्लाईस से लदा एक अनियंत्रित हाईवा अचानक टोटो के ऊपर पलट गया। टोटो में पश्चिम सिंहभूम के सिंदरी गाँव से चार यात्री राजनगर स्थित मंदिर में पूजा करने जा रहे थे।

हादसा इतना भयावह था कि दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला और एक पुरुष को स्थानीय लोगों की मदद से बड़ी मुश्किल से निकाला गया। दोनों घायलों को चाईबासा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एक अन्य गंभीर रूप से घायल पुरुष को प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर किया गया है।



ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, दो गेटों पर जाम

हादसे के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा।
सैकड़ों ग्रामीण पारंपरिक हथियार और लोहे के सरिए लेकर सड़क पर उतर आए और पहले गेट नंबर 5 को तथा इसके बाद गेट नंबर 4 को भी पूरी तरह जाम कर दिया। जाम के कारण दोनों दिशाओं में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

मौके पर डीएसपी, एसडीपीओ और राजनगर पुलिस पहुंची और जाम हटाने के प्रयास में जुटी हुई है। ग्रामीणों की मांग है कि हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई हो और पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिया जाए।

स्थानीय प्रशासन अलर्ट, स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांत रहने की अपील की है और हाईवा चालक को चिन्हित करने की प्रक्रिया जारी है। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.