विधायक संजीव सरदार की पहल पर सरमदा पत्थर खदान हादसे के पीड़ित परिवारों को मिला मुआवज़ा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Potka:पोटका प्रखंड के सरमदा स्थित पत्थर खदान में मंगलवार को हुए दर्दनाक हादसे में दो मजदूरों की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों की पहचान सरमदा निवासी टूक़लू सरदार और राजनगर प्रखंड के बटुझोर निवासी सुभजीत गोप के रूप में की गई है। हादसा उस समय हुआ जब खदान क्षेत्र में मटेरियल धुलाई के दौरान हाईवा का ब्रेक फेल हो गया और वाहन पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।

विधायक संजीव सरदार के हस्तक्षेप से सुलझा मामला

घटना की जानकारी मिलते ही पोटका विधायक संजीव सरदार तत्काल घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने मृतक परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और कहा कि दो परिवारों के मुखिया का इस तरह असमय निधन बेहद दुखद है।

विधायक श्री सरदार की अगुवाई में कंपनी प्रबंधन और स्थानीय प्रतिनिधियों के बीच सार्थक वार्ता हुई। इस बैठक में पीड़ित परिवारों को उचित मुआवज़ा राशि देने तथा श्राद्धकर्म हेतु अतिरिक्त आर्थिक सहायता प्रदान करने पर सहमति बनी।

इस दौरान स्थानीय मुखिया, वार्ड सदस्य, ग्राम प्रधान, पंचायत प्रतिनिधि, झामुमो कार्यकर्ता, ग्रामीण और कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

“मानवीय संवेदना के तहत हमेशा रहूँगा पीड़ित परिवारों के साथ” — संजीव सरदार

विधायक सरदार ने कहा, “मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी के तहत पीड़ित परिवारों को हर संभव सहयोग मिलना चाहिए। मैं इस दुख की घड़ी में उनके साथ हूँ।”

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.