78 वर्षीय बुजुर्ग लापता, परिजनों ने जनता से की सहयोग की अपील

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasa : मनोहरपुर प्रखंड के पुराना मनोहरपुर गांव निवासी 78 वर्षीय जुगल किशोर आदित्य बीते 8 नवंबर की सुबह से लापता हैं। परिजनों के अनुसार, वे बिना कुछ बताए घर से निकल गए थे और तब से अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है।

परिवार ने बताया कि उनकी मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नहीं चल रही थी, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता बनी हुई है। परिजन और स्थानीय ग्रामीण लगातार आसपास के इलाकों में उनकी तलाश कर रहे हैं।

यदि किसी व्यक्ति को जुगल किशोर आदित्य दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले, तो कृपया तत्काल संपर्क नंबर 9508901970 पर सूचना दें।

परिवार ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी छोटी से छोटी सूचना से भी हमारे लापता सदस्य को खोजने में बड़ी मदद मिल सकती है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.