विधायक संजीव सरदार शोकसंतप्त परिवार से मिले, जताई गहरी संवेदना

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री संजीव सरदार ने सोमवार को किताडीह निवासी पप्पू उपाध्याय के आवास पहुंचकर उनके स्वर्गीय माता-पिता के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

विधायक ने शोकसंतप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, “परिजन को खोने का दुख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। यह परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ऐसे कठिन समय में हम सभी उनके साथ हैं।”

मौके पर पार्टी कार्यकर्ता मनोज नाहा सहित अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.