राधानगर थाना का राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने किया निरीक्षण, लंबित मामलों एवं न्यायालय परिवाद कांडों की समीक्षा करते हुए दिए कई दिशा निर्देश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

उधवा: राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश कुमार त्रिपाठी ने सोमवार को राधानगर थाना का निरीक्षण करते हुए लंबित मामलों एवं न्यायालय परिवाद कांडों की समीक्षा की करते हुए कई तरह के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान एसडीपीओ श्री त्रिपाठी ने थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज सहित उपस्थित अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जांच कार्यों में तेजी लाने, केस निपटान में पारदर्शिता बरतने तथा विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उधर उन्होंने विशेष रूप से लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने और शिकायतकर्ताओं के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाने पर जोर दिया। वही बैठक के दौरान थाना क्षेत्र की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, गश्ती व्यवस्था तथा न्यायालय परिवाद कांडों की स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर एसआई पंकज कुमार दुबे, शिवानंद प्रसाद, एएसआई हकीम मुर्मू, श्रीलाल हांसदा, मनोज पासवान सहित थाना के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.