उधवा में दो बाईकों की आमने सामने की टक्कर में किशोर की घटनास्थल पर हुई मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Share करें

✓ Link copy हो गया!
घटनास्थल पर टक्कर के बाद बाईक की हालत

उधवा: राधानगर थाना क्षेत्र के दक्षिणी सरफराजगंज पंचायत अंतर्गत मनिहारी टोला मदिया झील के समीप सोमवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर मृतक किशोर की पहचान मदिया निवासी अशरफ शेख उम्र 16 वर्ष के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार अशरफ शेख रोज की तरह गोहलबाड़ी स्थित अपनी दुकान बंद कर होंडा एसपी साइन जेएच 17 एन 2318 पर सवार होकर अपने घर मदिया लौट रहा था। इसी दौरान मदिया झील के पास विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही सुपर स्प्लेंडर जेएच 18 जे 2101 मादिया निवासी किशोर के बाइक से उसकी आमने सामने भिड़ंत हो गई। उधर टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। वही इस सड़क दुर्घटना में अशरफ शेख की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार फुदकीपुर नौघरीया गांव के दीपक कुमार व मनिहारी टोला के एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दीपक कुमार को इलाज के लिए पश्चिम बंगाल ले जाया गया है। उधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए और इसकी जानकारी राधानगर थाना पुलिस को दी। जहां पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल भेज दिया तथा दोनों बाइकों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। उधर स्थानीय लोगों के अनुसार, घायलों में शामिल दोनों युवक मदिया गांव से शराब पीकर नशे में धुत होकर बाइक चला रहे थे जहां नशे की हालत में उन्होंने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ। वही ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि मदिया गांव में अवैध रूप से शराब और महुआ की बिक्री बेरोकटोक हो रही है जहां रोजाना सैकड़ों लोग बाइक पर सवार होकर यहां शराब पीने पहुंचते हैं और नशे की हालत में वाहन चलाते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। उधर स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मदिया गांव में अवैध शराब और महुआ की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। उधर इस हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है जहां मृतक किशोर के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.