महाराजपुर रेलवे स्टेशन पर डाउन गया हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मुर्शिदाबाद निवासी युवक की हुई मौत

Share करें

✓ Link copy हो गया!
मृतक युवक के पर्स से मिला हुआ हॉकर्स एसोसिएशन का परिचय पत्र

तालझारी: थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराजपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात साढ़े 8 बजे डाउन गया हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के द्वीपचंद्रपुर निवासी युवक जतन मंडल पिता गंगाराम मंडल की दर्दनाक मौत हो गई। जहां युवक के पर्स से उसका आधार कार्ड और रेलवे स्टेशन पर हॉकर्स एसोसिएशन का परिचय पत्र मिला है।उधर रेल पटरियों के पास से मिले काले रंग के पर्स में से पाए गए पैन कार्ड, आधार कार्ड व रेलवे हॉकर्स एसोसिएशन का परिचय पत्र मिलने से ऐसी आशंका जताई जा रही है मृतक युवक रेलवे स्टेशन पर हॉकर्स का काम किया करता होगा। हालांकि यह घटना कैसे हुई है इसकी अब तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। वही घटना की जानकारी तालझारी थाना व रेल थाना क्षेत्र की पुलिस को दे दी गई है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.