मुफस्सिल पुलिस ने पोक्सो एक्ट के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की पुलिस ने शनिवार को कार्यवाही करते हुए पोक्सो एक्ट 40/23 व मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 74/17 के स्थाई वारंटी राहुल पासवान उम्र 24 वर्ष पिता टेम्हा उर्फ राजेश पासवान साकिन शोभनपुर भट्टा को विधिवत गिरफ्तार करने के बाद कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी युवक को शारीरिक जांच करवाने के लिए सदर अस्पताल लेकर आई। जहां सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने फौरन आरोपी युवक का शारीरिक जांच किया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस बात की जानकारी मुफस्सिल थाना प्रभारी अनीश कुमार पांडेय ने दी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.