झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 11 नवंबर को होगा रन फोर झारखंड का आयोजन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

रन फोर झारखंड के सफलता को लेकर डीएसओ कार्यालय में की गई बैठक

साहिबगंज: पर्यटन, कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड, रांची के निर्देश के आलोक में झारखंड राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 11 नवंबर 2025 को जिला मुख्यालय में जिला प्रशासन के द्वारा प्रातः 7 बजे साक्षरता चौक से सिद्धो कान्हु स्टेडियम तक महिला एवं पुरुष अलग अलग वर्गो के लिए रन फोर झारखंड का आयोजन कराए जाने को लेकर जिला खेल कार्यालय में जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला खेल पदाधिकारी कुमार हर्ष की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें रन फोर झारखंड के सफलता को लेकर विभिन्न सब कमिटियों का गठन करते हुए कार्यों के संचालन को लेकर दायित्व सौंपा गया। वही रन फोर झारखंड के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया। वहीं जिले के आम नागरिकों, पदाधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, युवाओं, युवतियों, विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं, खेल संघों, एनएसएस, एनसीसी, एनवाईके के द्वारा अधिक से अधिक भागेदारी करने के लिए भी अनुरोध किया गया। जहां रन फोर झारखंड कार्यक्रम की शुरुआत साक्षरता चौक से प्रातः 7 बजे प्रारंभ होकर नेताजी सुभाष चौक, पुलिस लाइन, समाहरणालय रोड, गंगा बिहार पार्क होते हुए सिद्धो कान्हु स्टेडियम में संपन्न होगा। जहां विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस बैठक में जिला खेल कार्यालय के गौतम झा, जिला खेल समन्वयक कौशल किशोर मरांडी, जिला टूरिज्म स्पेशलिस्ट गौरव प्रियदर्शी, प्रशिक्षक योगेश यादव समेत अन्य मौजूद थे। उधर विशेष जानकारी के लिए जिला खेल समन्वयक कौशल किशोर मरांडी के दूरभाष 8409393082 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें