उपायुक्त हेमंत सती के सरकारी आवास पर ब्रोंज बैक ट्री सांप निकलने से मचा हड़कंप, स्नेक रेस्क्यूर जितेंद्र हजारी ने किया रेस्क्यू

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: उपायुक्त हेमंत सती के सरकारी आवास पर शनिवार की सुबह ब्रोंज बैक ट्री सांप निकलने से हड़कंप मच गया। जहां तुरंत उपायुक्त आवास पर तैनात कर्मियों ने इसकी जानकारी स्नेक रेस्क्यूर जितेंद्र हजारी को दी। उधर सूचना मिलते ही स्नेक रेस्क्यूर जितेंद्र हजारी तुरंत उपायुक्त के सरकारी आवास पहुंचकर बिना समय गंवाए ब्रॉन्ज बैक ट्री सांप जिसको बोलचाल की भाषा में सुगवा सांप के नाम भी जाना जाता है उसे 3 से 4 सेकेंड के अंदर सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया। उधर स्नेक रेस्क्यूर जितेंद्र हजारी के अदम्य साहस व उसके हौसले को देखते हुए उपायुक्त हेमंत सती ने उन्हें उसके कार्यों की तारीफ करते हुए उसका मनोबल बढ़ाया। इस मौके पर उपायुक्त हेमंत सती ने कहा कि ब्रॉन्ज बैंक ट्री स्नेक जिसे सुगवा सांप के नाम से भी जाना जाता है वो पूरी तरह से विषहीन होता है। आगे उन्होंने कहा कि अगर कहीं भी किसी को कोई सांप काट लें तो लोग अंधविश्वास या झाड़ फूंक के चक्कर में न पड़े फौरन अपने नजदीकी अस्पताल या जिला अस्पताल जाएं और ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक को सारी बात बताते हुए अपना इलाज कराए। जहां जिला अस्पताल में सांप काटने के बाद लगाई जाने वाली सभी दवाई व सुई पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.