गुड़ाबांधा के सिंहपुरा हाट मैदान में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, एनडीए की एकता का दमदार संदेश

SHARE:

Ghatshila:घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के मद्देनज़र आज गुड़ाबांधा मंडल अंतर्गत सिंहपुरा हाट मैदान में भाजपा द्वारा आयोजित पंचायत स्तरीय बूथ सम्मेलन में एनडीए गठबंधन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की अभूतपूर्व ऊर्जा देखने को मिली।

इस अवसर पर आजसू (AJSU) सुप्रीमो श्री सुदेश महतो और जमशेदपुर के सांसद श्री विद्युत वरण महतो की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर दी। सम्मेलन में वक्ताओं ने बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती, विकास के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने और भाजपा प्रत्याशी श्री बाबूलाल सोरेन की प्रचंड जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

वक्ताओं ने कहा कि एनडीए की एकता और भाजपा के विकास कार्यों पर जनता का भरोसा ही इस चुनाव की दिशा तय करेगा।
सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने “हर बूथ पर कमल खिलाने” का संकल्प लेते हुए भाजपा प्रत्याशी की भारी बहुमत से जीत का विश्वास जताया।

सिंहपुरा हाट मैदान में उमड़ी कार्यकर्ताओं की विशाल भीड़ ने यह स्पष्ट कर दिया कि गुड़ाबांधा में कमल खिलना तय है।

Leave a Comment