बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने घाटशिला में किया जनसंपर्क

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ghatshila:घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी का प्रचार अभियान अब तेज हो गया है। गुरुवार को बाघमारा के विधायक श्री शत्रुघ्न महतो ने पावड़ा नरसिंहगढ़ पंचायत के नरसिंहगढ़ रेलवे फाटक के समीप स्थित दलित बस्ती में ग्रामीणों के साथ जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी श्री बाबूलाल सोरेन के पक्ष में समर्थन जुटाया।

श्री महतो ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि आगामी 11 नवंबर को कमल फूल छाप पर बटन दबाकर भाजपा को विजयी बनाएं, ताकि झारखंड में फिर से विकास की गंगा बहे। उन्होंने कहा,

“हेमंत सोरेन ने जल, जंगल और जमीन के नाम पर वोट तो लिया, लेकिन सत्ता में आने के बाद जल, जंगल, जमीन और इंसाफ – सबकी लूट मचा दी।”



विधायक ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार में झारखंड की खनिज संपदा — कोयला, लोहा, बालू और पत्थर — की खुली लूट जारी है, जबकि आम जनता, गरीब और आदिवासी तबका इससे वंचित है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में जो विकास की योजनाएं शुरू हुई थीं, उन्हें हेमंत सरकार ने ठप कर दिया। श्री महतो ने जनता से आह्वान किया कि इस उपचुनाव में “भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ मतदान” करें और भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाएं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.