ईवीएम वेयरहाउस का उपायुक्त हेमंत सती ने किया मासिक निरीक्षण

SHARE:

ईवीएम वेयर हाउस का उपायुक्त हेमंत सती ने किया निरीक्षण

साहिबगंज: समाहरणालय स्थित ईवीएम वेयरहाउस का उपायुक्त हेमंत सती ने गुरुवार को मासिक निरीक्षण किया। जहां निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस में रखे इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा एवं प्रबंधन का जायजा लिया। वही निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस में सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से मूल्यांकन किया और सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने कहा की सुरक्षा और रखरखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उधर उपायुक्त ने वेयरहाउस में फायर सेफ्टी उपकरणों की उपलब्धता और सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की। साथ ही साथ उन्होंने सभी कर्मियों को नियमित अंतराल पर प्रशिक्षण प्रदान करने की आवश्यकता पर बल दिया। वही उन्होंने कहा कि पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया के लिए ईवीएम की सुरक्षा प्राथमिकता होनी चाहिए। इस निरीक्षण के मौके पर, अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुनीता किस्कू समेत सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Comment