16 हजार रुपए के विदेशी शराब के साथ बिहार के दो शराब तस्कर को साहिबगंज आरपीएफ ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

SHARE:

साहिबगंज: बिहार में पहले चरण का चुनावी माहौल चरम पर है जहां पहले चरण का चुनाव 6 नवंबर दिन बृहस्पतिवार को होना निर्धारित था। इसी चुनावी माहौल में गर्माहट लाने के लिए अवैध शराब तस्कर भी अवैध तरीके से ट्रेन के माध्यम से बिहार शराब ले जाने की जुगत में लगातार लगे हुए हैं। जहां बिहार के भागलपुर जिला से सटे साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ जवान भी पूरी सक्रियता के साथ साहिबगंज भागलपुर रेलखंड होकर बिहार की ओर जाने वाली विभिन्न मेल एक्सप्रेस व लोकल ट्रेनों में लगातार निरीक्षण कर रही हैं। जहां इसी क्रम में गुरुवार को साहिबगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 2 पर खड़ी रामपुरहाट गया पैसेंजर ट्रेन संख्या 53403 अप की एक बोगी में सीट के नीचे बोरी में अवैध शराब बरामद किया। जहां जांच करने पर बोरी के अंदर रॉयल स्टैग़ शराब की 18 फुल बोतल एवं चार हाफ बोतल शराब बरामद की गई जिसकी बाजार में कीमत 16,400 रुपए बताई जा रही है। उधर आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार ने बताया कि दुर्गा महलदार उम्र 45 वर्ष पिता सहेंद्र महलदार ग्राम मुरारपुर नाथनगर जिला भागलपुर और शशि कुमार भूषण उम्र 30 वर्ष पिता महेंद्र महलदार ग्राम रमेशकोल थाना रसलपुर जिला भागलपुर को गिरफ्तार कर लिया गया जिसे अग्रतार कार्रवाई करने के लिए मद्यपान उत्पाद निषेध विभाग, साहिबगंज को सुपुर्द कर दिया गया हैं।

Leave a Comment