मनोहरपुर में पी.एम. पोषण योजना के तहत प्रखंड स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता आयोजित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasha : केंद्र सरकार के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत पी.एम. पोषण योजना के अंतर्गत गुरुवार को मनोहरपुर सीआरसी परिसर में प्रखंड स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से बीडीओ शक्तिकुंज, बीपीओ संतोष गुप्ता, बीआरपी यशवंत कटियार, और एमडीएम ऑपरेटर जोलेन होरो सहित विभागीय कर्मी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में मनोहरपुर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों की रसोइया-सह-सहायिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता का उद्देश्य रसोइया-सह-सहायिकाओं में गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन तैयार करने की दक्षता बढ़ाना, सीमित संसाधनों में बच्चों को संतुलित आहार उपलब्ध कराना, तथा मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम को अधिक आकर्षक और प्रभावी बनाना था।

इस दौरान स्थानीय स्तर पर उपलब्ध मोटे अनाज (Millets) और फूड एंड न्यूट्रिशन गार्डन में उत्पादित सामग्री के उपयोग को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया गया।

प्रतियोगिता में
???? प्रथम स्थान – नंदनी देवी (उ.म.वि. कमारबेड़ा डी)
???? द्वितीय स्थान – सरिता नायक (म.वि. लक्ष्मीपुर) को प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ शक्तिकुंज ने कहा कि इस प्रतियोगिता का आयोजन जन आंदोलन (Jan Andolan Movement) के रूप में किया जा रहा है, ताकि पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जनजागरूकता बढ़े। उन्होंने कहा कि रसोइया-सह-सहायिकाएं अपने कार्यों में निष्ठा और दक्षता के साथ योगदान दें, जिससे बच्चों का पोषण स्तर और सामुदायिक सहभागिता मजबूत हो सके।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.