घाटशिला उपचुनाव : भाजपा को बड़ा झटका, सैकड़ों कार्यकर्ता झामुमो में शामिल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ghatshila :घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के अंतिम चरण में भाजपा को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। गुरुवार को प्रखंड के विभिन्न गांवों से आए सैकड़ों ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम में झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन, पोटका विधायक संजीव सरदार और सिसई विधायक जिग्गा सुसारन होरो मौजूद रहे। ग्रामीणों ने “सोमेश सोरेन की जीत तय है” और “रामदास सोरेन अमर रहें” के नारों से सभा स्थल को उत्साह से भर दिया।



झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार ने गांवों तक विकास की रोशनी पहुंचाई है।

“सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और योजनाओं का लाभ अब घर-घर तक पहुंच रहा है। झूठे वादों और भ्रम फैलाने वालों से सावधान रहें,” — सोमेश सोरेन ने कहा।



विधायक संजीव सरदार ने भाजपा पर सीधा वार करते हुए कहा,

“जनता जान चुकी है कि कौन काम करता है और कौन सिर्फ प्रचार करता है। भाजपा की राजनीति अब फेल हो चुकी है।”
उन्होंने जोश भरे स्वर में कहा —
“घाटशिला की जनता का विश्वास, झामुमो का हौसला — यही इस चुनाव की असली ताकत है।”


सभा में उपस्थित सिसई विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने इस मौके को “ऐतिहासिक समर्थन” करार दिया।

“इस जनसमर्थन से स्पष्ट है कि घाटशिला में एक बार फिर झामुमो की प्रचंड जीत तय है,” — उन्होंने कहा।


कार्यक्रम के दौरान माहौल बेहद जोशीला रहा। महिलाएं, युवा और ग्रामीण झामुमो के झंडे और तीर-कमान के निशान के साथ नारेबाजी कर रहे थे। “जोहार जोहार सोमेश!” और “झामुमो झारखंड की शान!” के नारों से इलाका गूंज उठा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.