घाटशिला उपचुनाव: पहले चरण का माइक्रो ऑब्जर्वर रेंडमाइजेशन सम्पन्न

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:आगामी 11 नवम्बर को होने वाले घाटशिला विधानसभा उप निर्वाचन की तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं। इसी क्रम में समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रथम रेंडमाइजेशन प्रक्रिया सम्पन्न हुई। यह प्रक्रिया सामान्य प्रेक्षक श्रीमती राखी विश्वास और जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की उपस्थिति में की गई।

अधिकारियों ने बताया कि घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में कुल 300 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 30 चयनित मतदान केंद्रों पर निगरानी सुनिश्चित करने हेतु 6 अतिरिक्त सहित कुल 36 माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गई है। इनकी अंतिम रेंडमाइजेशन प्रक्रिया 9 नवम्बर 2025 को की जाएगी, जिसके बाद इन्हें संबंधित मतदान केंद्रों पर तैनात किया जाएगा।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि “माइक्रो ऑब्जर्वर मतदान प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता और शांतिपूर्ण संचालन में अहम भूमिका निभाते हैं।”

इस अवसर पर चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सभी अधिकारियों ने रेंडमाइजेशन की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और तकनीकी रूप से सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.