सरायकेला-खरसावां पुलिस ने शुरू किया ‘प्री कल्टीवेशन ड्राइव’, अफीम की अवैध खेती पर कसी लगाम

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : अफीम की अवैध खेती और व्यापार पर रोक लगाने के उद्देश्य से सरायकेला-खरसावां पुलिस ने विशेष “प्री कल्टीवेशन ड्राइव” अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न गांवों में जाकर ग्रामीणों को अफीम की खेती के दुष्परिणाम और उससे जुड़ी कानूनी कार्रवाई के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि अफीम की खेती नशे की लत और सामाजिक अपराधों को बढ़ावा देती है। उन्हें इस अवैध गतिविधि से दूर रहने और वैकल्पिक फसलों की खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

ग्रामीणों से अफीम की खेती न करने की शपथ भी दिलाई गई। साथ ही पुलिस ने उन्हें आपात स्थिति में डायल-112 पर संपर्क करने की जानकारी दी।

यह जागरूकता कार्यक्रम कुचाई थाना, दलभंगा ओपी, खरसावां थाना और ईचागढ़ थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आयोजित किया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान ग्रामीणों को कानूनी रूप से सजग बनाने और जिले में नशे के स्रोतों पर रोक लगाने की दिशा में एक सामाजिक पहल है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.