चाईबासा में शुरू हुई ऑल इंडिया फिदे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता, नौ राज्यों के खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasha : पश्चिमी सिंहभूम जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में आयोजित रुंगटा सीमेंट ऑल इंडिया ओपन फिदे रेटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को चाईबासा के खिरवाल बैंक्विट हॉल में हुआ। यह पांच दिवसीय प्रतियोगिता 5 से 9 नवंबर तक आयोजित की जा रही है।

इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में 9 राज्यों से कुल 345 शतरंज खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिनमें 172 फिदे रेटेड खिलाड़ी शामिल हैं। प्रतियोगिता की कुल पुरस्कार राशि 3 लाख रुपये निर्धारित की गई है, जिसमें प्रथम पुरस्कार 61 हजार रुपये रखा गया है।

उद्घाटन अवसर पर डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी पहलें देश और राज्य में विश्वस्तरीय खिलाड़ी तैयार करने में मददगार साबित होंगी।

डीआईजी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे खेल भावना के साथ श्रेष्ठ प्रदर्शन करें और झारखंड का नाम देश-विदेश में रोशन करें।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.