मनोहरपुर में जंगली हाथियों का उत्पात, कई एकड़ फसलें बर्बाद — ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

मनोहरपुर (प. सिंहभूम) : मनोहरपुर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से दो दर्जन से अधिक जंगली हाथियों का झुंड लगातार विचरण कर रहा है। बीती रात यह झुंड ढीपा पंचायत के ग्रामीण इलाकों में घुस आया और कई एकड़ में खड़ी धान की फसलों को रौंदकर भारी नुकसान पहुँचा दिया।

सूत्रों के अनुसार, ढीपा पंचायत के बड़पोस और ढीपा गाँव के किसानों ने जब हाथियों को खदेड़ने की कोशिश की, तो झुंड कोयल नदी की ओर भाग गया। हालांकि, इसके बाद हाथियों ने नदी पार कर खुदपोस और रायकेरा पंचायत के कई गाँवों में प्रवेश किया और वहाँ भी खेतों को नुकसान पहुँचाया।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों ने रातभर खेतों में घूम-घूमकर फसलों को नष्ट किया, जिससे दर्जनों किसानों को भारी आर्थिक क्षति हुई है। कई परिवारों की पूरी सीजन की मेहनत बर्बाद हो गई है।

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ रहा है, जिससे लोग रातभर जागकर पहरा दे रहे हैं। फिलहाल घटना की जानकारी वन विभाग की टीम को दे दी गई है, और हाथियों को सुरक्षित वन क्षेत्र की ओर खदेड़ने की तैयारी की जा रही है।

वन विभाग ने अपील की है कि ग्रामीण हाथियों के पास जाने या उन्हें उकसाने का प्रयास न करें, और किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल विभाग को दें ताकि किसी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.