“रफ़्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ” अभियान के तहत सरायकेला-खरसावां में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सरायकेला-खरसावां : जिले में “रफ़्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ” जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जिला परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो के नेतृत्व में जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।

कार्यक्रम के दौरान वाहन चालकों और आम नागरिकों को तेज़ रफ़्तार से बचने, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करने, तथा यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि छोटी-छोटी सावधानियाँ जीवन की बड़ी सुरक्षा बन सकती हैं।

इसी क्रम में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में भी एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ओवर स्पीडिंग के दुष्परिणामों पर निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई। बच्चों ने अपने चित्रों और शब्दों के माध्यम से सड़क सुरक्षा का महत्व प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया।

जिला परिवहन विभाग ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों में सुरक्षित ड्राइविंग की आदतें विकसित करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। विभाग ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की बात कही।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.