आरका जैन यूनिवर्सिटी प्रबंधन के खिलाफ झामुमो का प्रदर्शन, बस चालकों की लापरवाही पर जताई नाराजगी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Gamharia:गम्हरिया थाना क्षेत्र के केपीएस मोड़ पर सोमवार को आरका जैन यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष भोमरा मांझी के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने यूनिवर्सिटी की बसों को रोकते हुए प्रबंधन पर दबंगई और लापरवाही का आरोप लगाया।

भोमरा मांझी ने बताया कि बीते शुक्रवार को यूनिवर्सिटी की एक बस में बैठी छात्रा ने सेब का छिलका सड़क पर फेंक दिया, जिससे पीछे चल रहे एक ग्रामीण के चेहरे पर चोट लग गई। जब ग्रामीण ने आपत्ति जताई, तो छात्रा ने कथित तौर पर धमकी भरे लहजे में कहा — “मैं अपने पापा से कहकर सबक सिखाऊंगी।”

झामुमो प्रतिनिधियों ने इस घटना की शिकायत यूनिवर्सिटी प्रबंधन से की, लेकिन आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारी अंगद तिवारी ने शिकायतकर्ताओं को धमकाया और परिसर से बाहर निकाल दिया।

भोमरा मांझी ने कहा कि यह पहली घटना नहीं है — इससे पहले भी इसी मार्ग पर भरत मंडल नामक एक ग्रामीण की बस हादसे में मौत हो चुकी है, लेकिन यूनिवर्सिटी प्रशासन और चालक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो झामुमो सड़क पर बड़ा आंदोलन करेगा।

फिलहाल प्रदर्शनकारियों ने बसों को प्रतीकात्मक रूप से रोका और छात्रों को किसी तरह की असुविधा नहीं होने दी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.