33वीं पद्माबाई रूंगटा गणित प्रतियोगिता 9 नवम्बर को

SHARE:

Chaibasa:रोट्रेक्ट क्लब ऑफ चाईबासा द्वारा शिक्षा जगत में अपनी विशेष पहचान बनाए रखने वाली 33वीं पद्माबाई रूंगटा अंतर-जिला गणित प्रतियोगिता का आयोजन इस वर्ष 9 नवम्बर (रविवार) को किया जा रहा है। प्रतियोगिता के लिए दो परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं — मांगीलाल रूंगटा प्लस टू उच्च विद्यालय और मारवाड़ी हिंदी मध्य विद्यालय।

परीक्षा दो सत्रों में संपन्न होगी। पहला सत्र सुबह 10 से 12 बजे तक कक्षा 7 एवं 10 के विद्यार्थियों के लिए, जबकि दूसरा सत्र दोपहर 1:30 से 3:30 बजे तक कक्षा 8 एवं 9 के विद्यार्थियों के लिए निर्धारित है। प्रतिभागियों को एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र पर ही प्रदान किए जाएंगे।

रोट्रेक्ट क्लब के सदस्यों में इस आयोजन को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। प्रतियोगिता के प्रचार-प्रसार के लिए क्लब की टीमें जिले के विभिन्न प्रखंडों में सक्रिय हैं।

चक्रधरपुर क्षेत्र में अमन गुप्ता, सौरभ मूंधड़ा, पलक चावला और सौरव गुप्ता

झींकपानी क्षेत्र में राजेश गोयल और विनय दोदराजका

सदर क्षेत्र में अमित पोद्दार और सौरव नेवटिया

टोंटो क्षेत्र में केशव दोदराजका

तांतनगर, मंझारी और कुमारडुंगी क्षेत्र में अक्षय गुप्ता

पीएम श्री स्कूलों में सुमित रक्षित, कन्हैया पांडे और निशांत चौबे

नोमुण्डी क्षेत्र में अभिषेक कुमार अभियान को गति दे रहे हैं।


शिक्षकों और विद्यार्थियों द्वारा क्लब के इस प्रयास की सराहना की जा रही है। उनका कहना है कि यह प्रतियोगिता न केवल गणितीय दक्षता बढ़ाने में मदद करती है, बल्कि छात्रों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना और आत्मविश्वास को भी प्रोत्साहित करती है।

आयोजन को सफल बनाने में संरक्षक मंडल के राकेश पोद्दार, सदाशिव खत्री और सौरभ भगत का योगदान अहम माना जा रहा है।

लगातार 35 वर्षों से आयोजित हो रही यह प्रतियोगिता अब चाईबासा जिले की पहचान बन चुकी है। केवल कोरोना काल में दो वर्षों के लिए इसका आयोजन रुका था। रोट्रेक्ट क्लब की यह परंपरा शिक्षा के प्रति समर्पण, युवा ऊर्जा और समाज में सकारात्मक बदलाव का प्रतीक बन गई है।

Leave a Comment