खेत में पानी बंद करने को लेकर साले ने किया हमला

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Seraikela:सरायकेला जिले के चेतानपुरा में सोमवार सुबह खेत में पानी बंद करने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान साले ने अपने ही जीजा-जीजी पर चाकू से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया।

घटना सुबह लगभग 8 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सरायकेला थाना क्षेत्र के डोलानडीह गांव निवासी कुश पाड़ेया और उनकी पत्नी बुधनी पर उनके साले बासिल मेलगांडी ने खेत में पानी बंद करने को लेकर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तुरंत सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल कुश पाड़ेया को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि उनकी पत्नी बुधनी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हमलावर घटना के बाद फरार हो गया, जिसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.