गम्हरिया में भीषण सड़क हादसा — नशे में धुत युवकों की कार ने मचाई तबाही, कई घायल

SHARE:

Gamharia:गम्हरिया थाना क्षेत्र के जेवियर स्कूल मार्ग पर रविवार देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि नेक्सोन कार (संख्या JH05DJ6246) अनियंत्रित होकर एक ऑटो और वैगनआर कार से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैगनआर कार कई बार पलट गई, जिससे उसमें सवार रमजान और अमजद अली गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं, नेक्सोन कार में सवार युवकों की पहचान विशाल सिंह और परितोष सिंह के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर गम्हरिया पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा।

पुलिस ने नेक्सोन कार के चालक और उसके साथी को हिरासत में ले लिया है। कार की तलाशी के दौरान बीयर की बोतलें और ताश के पत्ते बरामद हुए हैं। आशंका जताई जा रही है कि चालक और उसके साथी नशे की हालत में वाहन चला रहे थे।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क सुरक्षा को लेकर कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

एक स्थानीय निवासी ने कहा, “इस सड़क पर रात में कई वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं। पुलिस को यहां नियमित गश्त बढ़ानी चाहिए।”

Leave a Comment