बेनासोल में उमड़ा झामुमो का जनसैलाब, सैकड़ों ग्रामीण हुए शामिल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Musabani:मुसाबनी प्रखंड के बेनासोल गांव में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जनसंपर्क अभियान के दौरान अभूतपूर्व जनसमर्थन देखने को मिला। कार्यक्रम में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी, जिन्होंने झामुमो की विचारधारा, नीति और जनसेवा के संकल्प पर विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम में माननीय मंत्री दीपक बिरुआ, मझगांव विधायक निरल पूर्ति, घाटशिला के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, युवा नेता सौरभ चक्रवर्ती और बेनासोल पंचायत की मुखिया सुकुरमणि हेंब्रम प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

नेताओं ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं — जैसे कि मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मनरेगा, और किसान सहायता योजनाओं — की जानकारी साझा की। उन्होंने यह भी संकल्प लिया कि इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाया जाएगा।

बैठक में मुसाबनी क्षेत्र के आर्थिक विकास और तांब्रा नगरी में रोजगार सृजन को लेकर ठोस रणनीतियों पर चर्चा हुई। स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और ग्रामीण बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया।

जनसंपर्क कार्यक्रम ने यह स्पष्ट संकेत दिया कि झामुमो की जड़ें ग्रामीण इलाकों में और गहरी हो रही हैं। जनता अब विकास, स्थायित्व और अपनी अस्मिता की राजनीति के साथ खड़ी नजर आ रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.