घाटशिला उपचुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, टाटानगर स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी रविवार को घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों को लेकर जमशेदपुर पहुंचे। वे बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार कार्य से लौटने के बाद सीधे टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

साउथ बिहार एक्सप्रेस से आगमन के उपरांत भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में वरीय पदाधिकारियों, विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंटकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

मरांडी ने इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनके उत्साह की सराहना की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं और आने वाला उपचुनाव भाजपा के संगठनात्मक सामर्थ्य का परिचायक होगा।

स्टेशन परिसर “भाजपा जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, बाबूलाल मरांडी जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं में मरांडी के आगमन को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला।

टाटानगर से बाबूलाल मरांडी सीधे घाटशिला के लिए रवाना हुए, जहाँ वे पार्टी की विभिन्न संगठनात्मक बैठकों और चुनावी रणनीति समीक्षा सत्रों में भाग लेंगे।

इस दौरान घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार, बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष अश्विनी तिवारी, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह, सुंदरनगर मंडल अध्यक्ष अमित मिश्रा, जुगसलाई मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र जैन (हन्नु), परसुडीह मंडल संयोजक रामप्रसाद जायसवाल, राणा डे, राकेश दुबे, मुकेश कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.