Gorakhpur:देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर गोरखपुर की राप्ती नदी का तट आज दिव्यता और आस्था के संगम में नहाया हुआ दिखाई दिया। गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन (GOJYE) के तत्वावधान में आयोजित देव दीपावली महोत्सव में 5001 दीपों से घाट आलोकित हो उठा। दीपों की झिलमिलाहट और आसमान में रंग बिखेरती आतिशबाजियों ने श्रद्धा और सौहार्द का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया।
संगठन के अध्यक्ष रत्नाकर सिंह ने बताया कि यह आयोजन पिछले 15 वर्षों से निरंतर जारी है। इस वर्ष भी पत्रकारों और समाजसेवियों ने मिलकर राप्ती तट की सफाई कर दीप सजाए और माता राप्ती की विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा—
“नदियाँ जीवन का श्रोत हैं, वे किसी में भेद नहीं करतीं। माता राप्ती की आरती उनके जीवनदायिनी स्वरूप के प्रति हमारी कृतज्ञता का प्रतीक है।”
उन्होंने यह भी स्मरण कराया कि भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने पर जैसे देवताओं ने भी दीप जलाकर देव दीपावली मनाई थी, उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए यह आयोजन जीवन में पवित्रता और कृतज्ञता का संदेश देता है।
कार्यक्रम में पत्रकारों ने शवदाह कर्म में लगे परिवारों के बच्चों के साथ मिलकर दीप जलाए और आतिशबाजी की। वातावरण भक्ति और सौहार्द से सराबोर रहा। समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
इस अवसर पर वहाब खान, मनोज श्रीवास्तव गणेश, अरुण सिंह, मृत्युंजय शंकर सिंहा, अखिलेश चंद, जगदीश लाल श्रीवास्तव, अनिल शर्मा, अजीत यादव, राम शंकर यादव, शीलवर्धन प्रताप सिंह, अरकान आलम, नीरज सिंह, मौली शेखर सिंह, जयप्रकाश प्रजापति, सूरज शर्मा, ओंकार सिंह, युसूफ वहाब, चंद्र कुमार, अमन मिश्रा, रितेश मिश्रा, राधेश्याम प्रजापति, राजेश मणि, पंकज श्रीवास्तव, भूपेंद्र द्विवेदी, प्रशांत श्रीवास्तव, विनय सिंह, प्रिंस पांडे, दुर्गेश यादव, मनोज यादव, नैमिष तिपाठी, राज श्रीवास्तव, ओमकार धर द्विवेदी, प्रमोद टेकरीवाल, पंकज झा, राजेंद्र तिवारी, दिलीप सिंह, अरविंद चौरसिया, सुनील शर्मा, राजीव सिंह वैद्य, प्रदीप त्रिपाठी, शशि भूषण ओझा, शैलेंद्र सिंह, राकेश रावत, श्वेता यादव, सोनी शुक्ला, दयाराम सोनकर, अजय पटवा, विष्णु, अदिति राय, नीलम वर्मा, दिव्येंदु, पल्लू सहित बड़ी संख्या में पत्रकार और समाजसेवी मौजूद रहे।
देव दीपावली केवल पर्व नहीं, आस्था और एकता का उजास है। राप्ती की लहरों पर जब दीप तैरते हैं, तो हर दिल में रोशनी उतर जाती है।









