“तीर-कमान पर वोट ही स्व. रामदास सोरेन को सच्ची श्रद्धांजलि” — डॉ. मरांडी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ghatshila। आगामी विधानसभा उपचुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपनी चुनावी गतिविधियाँ तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में पूर्व मंत्री एवं जामा की विधायक डॉ. लुईस मरांडी ने मुसाबनी प्रखंड के जॉन नंबर 02 अंतर्गत तेरेंगा पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया।

उन्होंने झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के पक्ष में ग्रामीणों से संवाद स्थापित करते हुए तीर-कमान पर वोट देने की अपील की।

डॉ. मरांडी ने कहा,

“आप सभी के अपार जनसमर्थन से स्व. रामदास सोरेन जी पांच वर्षों तक आपके विधायक रहे और हेमंत सोरेन सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बने। उनके आकस्मिक निधन के बाद यह उपचुनाव उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का अवसर है। इस क्षेत्र के विकास और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए सोमेश चंद्र सोरेन को विजय दिलाना ही स्व. रामदास सोरेन जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”



इस दौरान कुमीरमुड़ी (बूथ नं 219), चापड़ी (220), चाकुलिया (221), केंदाडीह (222, 223) और तेरेंगा (224, 225) में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें आयोजित की गईं।
बैठकों में संगठन को मजबूत करने, मतदाता संपर्क बढ़ाने और बूथ प्रबंधन पर विशेष चर्चा हुई।

बैठक में जॉन प्रभारी लोबीन सबर, सुनील किस्कू, सिंगराई हेम्ब्रम, मितेश हांसदा, अजित हांसदा, सुरेश हांसदा, धीराई हेम्ब्रम, महेश्वर किस्कू, तरुण पातर, सोपान हांसदा, गोलाई हांसदा, बास्ता हेम्ब्रम समेत सभी बूथ प्रभारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

डॉ. मरांडी के इस दौरे से झामुमो कार्यकर्ताओं में नया जोश और आत्मविश्वास देखा गया। ग्रामीण इलाकों में जनसंपर्क अभियान के बाद झामुमो के पक्ष में माहौल और प्रबल होता नजर आ रहा है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.