स्वस्थ झारखंड, विकसित झारखंड : कुणाल षड़ंगी बोले — जनमानस के दिल में बस चुके हैं स्व. रामदास सोरेन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षड़ंगी ने कहा कि “झामुमो और स्व. रामदास सोरेन जी की लोकप्रियता सिर्फ राजनीतिक सीमाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि अब यह जनता की भावनाओं का हिस्सा बन चुकी है।”

उन्होंने बताया कि “सुबह मॉर्निंग वॉक और एक्सरसाइज के दौरान लोग पूरे जोश और गर्व के साथ स्व. रामदास सोरेन जी के नाम वाले टी-शर्ट पहनकर निकलते हैं। यह केवल श्रद्धा नहीं, बल्कि जनमानस के दिल में बस चुकी भावना का प्रतीक है।”

कुणाल षड़ंगी ने आगे कहा कि छोटे-छोटे बच्चों से सुबह मुलाकात कर उन्हें बहुत आनंद हुआ। उन्होंने कहा, “उनके चेहरे की मुस्कान और ऊर्जा देखकर यह विश्वास और मजबूत हुआ कि झारखंड, यशस्वी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में, एक विकसित राज्य बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।”

उन्होंने राज्य सरकार की सावित्री बाई फुले किशोरी सम्मान राशि योजना की भी सराहना की। कहा कि यह योजना झारखंड की बेटियों को अपने सपनों की उड़ान देने का सशक्त माध्यम साबित हो रही है।

अंत में उन्होंने झारखंडवासियों को संदेश दिया —
“सभी को शुभकामनाएं, सभी स्वस्थ रहें। स्वस्थ झारखंड बने, विकसित झारखंड बने।”

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.