महादेवगंज में आयोजित दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता में पंजाब के पहलवान हुए ऑल ओवर चैंपियन घोषित, राजन सिंह का फिर से रहा दबदबा

Share करें

✓ Link copy हो गया!
मंच पर विराजमान झारखंड प्रदेश यादव महासभा के अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी

साहिबगंज: झारखंड प्रदेश यादव महासभा द्वारा आयोजित दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार की देर रात को पंजाब के पहलवान रोहित कुमार को ऑल ओवर चैंपियन के खिताब से घोषित करते हुए मोमेंटो व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। उधर उत्तर प्रदेश के पहलवानों का भी दबदबा इस मौके पर कायम रहा। जहां गौशाला मेला परिसर में हो रहे अन्तर्राज्य कुश्ती प्रतियोगिता का आरंभ प्रदेश यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बजरंगी प्रसाद‌ यादव, कार्यकारी अध्यक्ष रामाशीष यादव, प्रधान महा स‌चिव इंद्रजीत यादव सहित अन्य अतिथियों का स्वागत पगड़ी पहनाकर किया गया। उधर पुरे गौशाला परिसर में कुश्ती देखने के लिए भारी संख्या में लोगों का जमघट लगा रहा। जहां देश के विभिन्न राज्यों से आए हुए पहलवानों के दावपेंच के साथ लोगों का उत्साह भी चरम पर था। जहां प्रदेश अध्यक्ष बजरंगी प्रसाद यादव सभी पहलवानों का उत्साह बढ़ाते नजर आए। वही मंच संचालन एवं मैच कमेंटेटरी का दायित्व प्रदेश यादव महासमा के प्रदेश महामंत्री राजेश यादव ने किया। वही वासुकीनाथ यादव और राजन सिंह ने रेफरी की भूमिका निभाई। जहां सीनियर कुश्ती में धमाका पहलवान (देवरिया), मोहित पहलवान (बनारस), विराट पह‌लवान (बनारस), अमित पहलवान (गाजीपुर) दीपक यादव (महादेवगंज), गौतम पहलवान (भागलपुर) राजन सिंह (झारखंड), करण पहलवान (कटिहार) पप्पू यादव (महादेवगंज) ने विजयी हासिल की। वही सभी जीते प्रतिभागियों को यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बजरंगी प्रसाद यादव, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष यादव सहित अन्य अतिथियों ने ट्राफी, मोमेंटो एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया। इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.