झोंटू कालिंदी, राजू कालिंदी और जोशना कालिंदी के नेतृत्व में ग्रामीणों की सहभागिता — जनता के बीच झामुमो का जनसंवाद अभियान जारी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : आगामी उपचुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने गांव-गांव में जनसंपर्क और संवाद अभियान को तेज कर दिया है। इसी क्रम में घाटशिला पंचायत के चालकडीह गांव में आज झोंटू कालिंदी, राजू कालिंदी और जोशना कालिंदी के नेतृत्व में दर्जनों युवा और महिलाओं ने सहभागिता की।

इस मौके पर पांवड़ा पंचायत के प्रधान सोमेन शीट एवं झामुमो घाटशिला प्रखंड के संगठन सचिव मोहम्मद जलील भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने स्थानीय समस्याओं और विकास से जुड़ी चुनौतियों को विस्तार से साझा किया।

दोनों नेताओं ने ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि चुनाव के बाद इन समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी।

कार्यक्रम के अंत में झामुमो नेताओं ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जनता के विश्वास को मजबूत करना है।
उन्होंने दोहराया —
“जनता के बीच, जनता के साथ — यही झामुमो का संकल्प है।”

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.